बहुत दिनों से ब्लोग्स लिख रहा हूँ | कभी यहाँ, तो कभी वहाँ | पिछले कुछ दिनों से वर्डप्रेस को आपना ठिकाना बनाया है |
जब से हिन्दी ब्लोग्स पढ़ना शुरू किया है, देख रहा हूँ की लोग-बाग खूब हिन्दी मे ब्लॉग कर रहे हैं | अब रहा नही जाता | अभी तक तो इस ब्लोग पर अंग्रेज़ी मे ही लिखता था पर अब आगे से यहाँ हिन्दी चला करेगी | वैसे भी मैने अंग्रेज़ी के लिए नया ब्लॉग तो शुरू कर ही लिया है |
तो लो भइया हम शुरू हो गए, और लगा ली हैं ताल | उँगलियाँ दातों तले दबंगी की नहीं ये तो आगे चल कर ही पता चलेगा | देखते हैं आगे क्या होता है |
नोट: इस पोस्ट को लिखने मे अच्छी मशक्कत करनी पड़ी | गूगल को मेरे हिन्दी पूरी तरह समझ मे नही आती |
Leave a Reply