March 7, 2008...10:09 pm

कब आया वसंत

Jump to Comments

Aam ka manjar

वसंत पंचमी कब थी? कब आया वसंत? क्या आ कर चला गया वसंत? एक तो दिल्ली मे मुझे वसंत का पता नही चलता उसपर से जॉब ऐसे की ट्यूब लाईट की रोशनी में शाम से आधी रात तक काम करते रहिये| पता कैसे चले की वसंत आया या नही| कैसे मिलूँ वसंत से? हाँ, कोई बताएगा की आम के बगीचों मे मंजर की भीनी सुगंध फैली की नही| सम्भव हो तो पैक कर के कुरिएर कर देंगे आम के मंजरों की भीनी सुगंध?

Leave a Reply